उत्तर भारत में शुरू हुई कंपकंपा देने वाली ठंड, कश्मीर में शून्य से नीचे गिरा तापमान

राजधानी से जनता तक । नई दिल्ली । उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट के चलते कंपकंपा देने वाली ठंड पडऩा शुरू हो गई है।कश्मीर की घाटी में तापमान शून्य से नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल पिछले साल की तुलना में भीषण ठंड पड़ेगी।दूसरी तरफ दक्षिण भारत के केरल में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के मौसम पर भी असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात गुजरी, जबकि कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।श्रीनगर में तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर ने अगले 2 दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में आज ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है।
दिल्ली में आज सुबह स्मॉग के साथ मध्यम कोहरा रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।24 और 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9-15 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में आज कोहरे से राहत रहेगी। बिहार में आने वाले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज