उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित

राजधानी से जनता तक रायपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले विधायकों, सांसदों, सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता भूषण सम्मान, सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कोरबा जिले से सबसे अधिक सदस्यता कोरबा नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बनाया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे द्वारा मंत्री श्री देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर सदयस्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी हुई सूची के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वालों में कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन 11वे स्थान पर रहे। मंत्री गणों में दूसरे नंबर पर और विधायकों में छठवें क्रम पर मंत्री श्री देवांगन रहे। सदस्यता रत्न सम्मान मिलने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकप्रिय राजनितिक पार्टी है, प्रदेश में 60 लाख से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता है। जिसका पूरा श्रेय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ एवं समर्पित सदस्यों को जाता है।इसी तरह कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल को भी 10177 को भी सदस्यता बनाने पर सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। भाजपा सदस्यता अभियान में कोरबा जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। 1 लाख से अधिक सदस्य बनाकर कोरबा जिला छठवें पायदान पर रहा।सुश्री रितु चौरसिया को सदस्यता श्री पुरस्कार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को सदस्यता गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, एमआईसी सदस्य श्री अजय चंद्रा, श्री लक्की नंदा भी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज