उरगा में भीषण हादसा, युवा कांग्रेस नेता राहुल राय समेत दो की मौत

राजधानी से जनता तक|कोरबा| उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारत माला मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार तीन बार पलटी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक दुर्घटना में राहुल राय, युवा कांग्रेस नेता एवं एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, और ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल राय अपने साथियों के साथ बिलासपुर–मस्तूरी से कोरबा बालको एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। रात करीब 9:30 बजे, कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान चालक रास्ता भटक गया और कार निर्माणाधीन लेन में चली गई।

बताया जा रहा है कि सड़क पर संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।

चार लोग थे सवार, दो की मौके पर मौत

हादसे के समय कार क्रमांक CG 10 PF 9922 में चार लोग सवार थे, सभी बिलासपुर–मस्तूरी निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

घायलों में मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक राहुल शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

निर्माणाधीन सड़क पर लापरवाही बनी हादसे की वजह

सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उरगा थाना पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधूरी लेन, चेतावनी बोर्डों का अभाव और सुरक्षा उपायों की कमी इस हादसे की बड़ी वजह बनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

फिलहाल उरगा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज