एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

शोध विषय वह आधार है जिसमें सब कुछ होता है, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करना है : प्रो. दर्रो

भानुप्रतापपुर/ शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा “वर्तमान समय मे शोध में आने वाली चुनौती” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक रमेश कुमार दर्रो उपस्थित थे।

सर्वप्रथम राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार डहरवाल ने सभी का स्वागत कर कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कार्यशाला का शुरुआत किया। मुख्यवक्ता वरिष्ठ प्राध्यापक रमेश कुमार दर्रो ने अपने वक्तव्य में कहा कि आपका शोध विषय वह आधार है जिस पर बाकी सब कुछ टिका हुआ है, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करना महत्वपूर्ण है। जब तक आप अपने विषय के मूल फोकस का पता नहीं लगा लेते, तब तक आप कुछ और नहीं कर सकते।

प्रो. दर्रो ने शोध में आने वाली चुनौती के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारे सामने पहला जो चुनौतीया आती है वह है सही विषय चुनना उसके बाद सही पद्धति का चयन, अध्ययन प्रतिभागियों को ढूँढना, संस्थानों को भाग लेने के लिए प्रेरित करना, प्रेरित रहना और अपनी योजना पर काम करना और अपने डेटा से निपटना ये तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। श्री दर्रो ने शोध के विषय चयन के बारे बताया कि आपका शोध विषय वह आधार है जिस पर बाकी सब कुछ टिका हुआ है, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी, एक बड़े शोध प्रोजेक्ट के दौरान, सबसे बड़ी चुनौती आंतरिक हो सकती है – अपने शोध में बाधाओं और काम के दबाव और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाए रखना।
विशेष अतिथि डॉ. नसीम अहमद मंसूरी ने शोध में बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जब आप अपना अध्ययन पूरा कर लेते हैं, तो अंतिम चुनौती यह जानना है कि आपके द्वारा एकत्र किए गए डेटा का अर्थ कैसे निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नए शोध प्रोजेक्ट के लिए आपका विषय वह आधार है जिस पर आपके अन्य सभी कार्य टिके हुए हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इस चुनौती से निपटने में अपना समय लें। एक सुविचारित विषय आपको कुछ चुनौतियों से बचने में भी मदद कर सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्यामानंद डेहरिया, वाणिज्य विभागाध्यक्ष केके प्रधान, आईक्यूएसी समन्यवक रितेश कुमार नाग, रेडक्रॉस एवं क्रीड़ा प्रभारी सुषमा चालकी, महिला प्रकोष्ठ के संयोजक नंदिनी कश्यप, स्नेहा रितेश नाग, उपासना निषाद, आस्था शर्मा, योगेश्वरी कोसमा, योगेश यादव, श्रीदाम ढाली, डीके बांधे, जीवन साहू, रमाकांत रजक, ईश्वर सिन्हा, टुपेश कोसमा, निशा तिवारी, दिव्या जैन सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज