एसईसीएल किसानों को जमीन से कर रहा बेदखल: खम्हारिया गांव के किसानों ने रैली निकालकर जताया विरोध

राजधानी से जनता तक ।  कोरबा । राजधानी से जनता तक कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र और जिला प्रशासन द्वारा खम्हरिया गांव में पुनर्वास के लिए की जा रही जबरन बेदखली पर किसानों ने कड़ा विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि 1983 में भूमि अधिग्रहण के समय तय शर्तों के अनुसार 20 वर्षों के बाद अवशेष भूमि मूल खातेदारों को लौटाई जानी थी, लेकिन इसके विपरीत उन्हें जबरन हटाया जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि वर्तमान कार्यवाही न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि 1983 में पारित आदेश और अधिग्रहण शर्तों का भी उल्लंघन है। उनका कहना है कि अधिग्रहित भूमि का उपयोग कोयला खदान, सड़क, रेलवे लाइन और अन्य परियोजनाओं के लिए हुआ, लेकिन शेष भूमि पर आज भी वे खेती कर जीवन-यापन कर रहे हैं।

किसानों ने यह भी बताया कि उन्हें न तो रोजगार के पर्याप्त अवसर मिले और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा, पुनर्वास के लिए अन्य गांवों को बसाने की प्रक्रिया को भी अनुचित बताया गया। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन इस कार्यवाही पर रोक लगाए और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए बैठक आयोजित करे।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, वे विरोध जारी रखेंगे। प्रशासन से अपील है कि समस्या का समाधान जल्द निकाला जाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज