कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो महिलाओ एवं पुरुष कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश.. 

राजधानी से जनता तक कोरबा:  भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल विधानसभा में चुनावी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी पटेल ने कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत खम्हरिया में जनसंपर्क कर सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। सभा के दौरान सैकड़ो कांग्रेसी महिलाओं एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने राजकुमार कश्यप, संतोष पटेल, नंदकुमार पटेल, श्याम लाल यादव, रामलाल कुर्रे, मनोज कश्यप, ज्योति कश्यप एवं श्याम लाल कश्यप के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया, भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने सभी को भगवा गमछा धारण कर भाजपा की सदस्यता हासिल की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाते हुए वर्तमान विधायक पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से विधायक होने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हुए। इसलिए आप सभी से आग्रह है की कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। जनसंपर्क कार्यक्रम क्षेत्रीय भाजपा मंडल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज