कबाड़ गिरोह एसईसीएल मे मचा रहे उत्पात पर पुलिस नहीं कर पा रही कार्यवाही

राजधानी से जनता तक । सूरजपुर । जिले के बिश्रामपुर एसईसीएल क्षेत्र में इस समय कबाड़ गिरोह सक्रिय है वैसे तो लंबे समय से कबाड़ियों का यहां दबदबा है और कबाडी पूरे हिम्मत के साथ बिना किसी डर के कबाड़ का अवैध कारोबार करते हैं एसईसीएल के लोहे से लेकर क्षेत्र में कई तरह के काबड़ों की चोरी में कबाडी संलिप्त हैं बड़े मात्रा में कबाड़ का अवैध कारोबार चल रहा है, अवैध कबाड़ के कारोबार से एसईसीएल को भी भारी भरकम नुकसान पहुंच रहा है।

एसईसीएल क्षेत्र में पड़े पुराने वाहनों से लेकर तमाम तरह के लोहा पड़ा रहता है जिसे रातों-रात कबाडी अपनी जेब गर्म कर रहे हैं और पुलिस को भी चढ़ावा चढा रहे हैं कई बार शिकायत भी होती है पर शिकायत सिर्फ शिकायत तक ही रह जाती है कार्रवाई बिल्कुल नहीं हो पाती जिस वजह से अब एसईसीएल भी इन्हें शिकायत देने से परहेज करने लगा है क्योंकि शिकायत सिर्फ खानापूर्ति तक ही रह जाती है जबकि एसईसीएल क्षेत्र में पुलिस गस्त के लिए इन्हें वाहन से लेकर डीजल तक उपलब्ध कराता है पर उन्हीं के वाहन व डीजल से पुलिस घूमती है पर उनके के लिए काम नहीं करती उन्हीं के क्षेत्र में कबाड़ी पूरी तरीके से सक्रिय हैं और एसईसीएल को नुकसान पहुंचाने से बाज भी नहीं आते।

मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ तस्कर कबाड़ का अवैध कारोबार पुलिस के ही सेटिंग से कर रहे हैं ऐसे सूत्रों का कहना है क्योंकि यदि पुलिस की सेटिंग से यह काम नहीं होता तो आज कबाड़ियों ईतनी हिम्मत नहीं होती कि वह इस अवैध कारोबार को कर सकें, जबकि नवपदस्थ थाना प्रभारी कमान संभालते ही बोले थे अवैध कारोबार पर लगेगी अंकुश पत्रकार जब थाना प्रभारी से पूछे तो बोलते हैं आपके माध्यम से मिली है जानकारी पर आश्चर्य की बात तो यह है कि इतने बड़े पैमाने पर कबाड़ का अवैध कारोबार हो रहा है पर पुलिस के मुखबिर क्या सो रहे हैं या फिर वाकई में ही साथ गाठ से काम चल रहा है जब इस संबंध में थाना प्रभारी से बात हुई तो पत्रकारों को ही अपना मुखबिर बनाना चाहती है और पत्रकारों से ही यह पूछते है जब वहां गाड़ी लगे तो हमें खबर कीजिएगा तो हम कार्रवाई करेंगे.. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब वहां गाड़ी लगती है तो पुलिस को मालूम रहती है। जब पत्रकार बताते हैं तो पत्रकारों को अवैध कारोबारी के सामने जानकारी देने की बात कह कर पत्रकारों से ही अवैध कारोबारी के दुश्मनी करना चाहती हैं पुलिस…. अब देखना ये है कि पुलिस ये कबाड़ तस्करों पर कार्रवाई करती है या ऐसे ही हाथ में हाथ डाल बैठे रहती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज