कलेक्टर ने बाजार मार्गों का किया निरीक्षण, दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की अपील

कलेक्टर ने कहा,पहले व्यपारियो को समझाइश दे, फिर कठोरता से नियमानुसार कार्यवाही करें

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज सुबह कवर्धा शहर के मुख्य बाजार मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सराफा लाइन, गुरुद्वारा मार्ग, रायपुर मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों का जायजा लिया गया। कलेक्टर के साथ नगर पालिका अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और यातायात पुलिस बल भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने दुकानदारों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सड़कों के दोनों ओर दुकान संचालकों द्वारा सामान रखने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दी कि वे अपने सामान को केवल दुकानों के भीतर ही रखें, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

कलेक्टर ने इस दौरान नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर सड़कों पर रखे गए सामान को हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी व्यापारियों को विनम्रता से समझाया जा रहा है, लेकिन यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन होता है तो संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सड़क पर सामान रखने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि इससे व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को अंदर से सजाएं और सड़कों पर सामान रखने से बचें।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें सभी व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी अभी से अपने व्यापार स्थल को व्यवस्थित कर लेते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर व्यापारी संगठन ने भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज