कलेक्टर ने माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– कलेक्टर एस.जयवर्धन ग्राम केरता माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने गन्ना खरीदी और शक्कर उत्पादन के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। पिछले सत्र में 2,62,814.624 मीट्रिक टन की गई गन्ना पेराई विगत पेराई सत्र 23-24 के सम्बंध में भी जानकारी ली। जिसमें संबंधित द्वारा बताया गया कि सूरजपुर, अम्बिकापुर एवं बलरामपुर के तीनों जिलों के 16 विकासखंड के 9358.509 हेक्टेयर गन्ना रकबा से कुल 2,62,814.624 मीट्रिक टन गन्ना पेराई किया गया है।

बारीकी से किया गया अवलोकन कलेक्टर ने पूरे कारखाने का बारीकी से अवलोकन किया व कार्य प्रणाली से अवगत हुए। उन्होंने कारखाने में लगे 06 मेगावाट पॉवर टरर्बाइन का निरीक्षण भी किया।उन्होंने क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों के जीवन स्तर में सुधार हो और उनकी आय में वृद्धि हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारी को किसान बंधुओं गन्ने के उत्पादन के संबंध में जानकारियां उपलब्ध कराने की निर्देश दिए। जिससे कि वो अच्छी किस्म व उच्च गुणवत्ता वाले गन्ने के उत्पादन का उत्पादन कर अपने जीवन स्तर को सकरात्मक दिशा दे सकें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज