कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर सुकमा में कांग्रेस ने किया बंद, विरोध प्रदर्शन जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर अपना विरोध दर्ज कराया है। बता दें कि कवासी लखमा को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें 22 जनवरी तक के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में लखमा के बेटे हरीश को भी आरोपी बनाया गया है, हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस घोटाले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, और कांग्रेस ने इसे एक साजिश करार देते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज