कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन में किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन

रायपुर, 13 सितंबर । छत्तीसगढ़ में यात्री टे्रनों को लगातार रद्द किए जाने तथा रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेसजनों ने रेलवे स्टेशन में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों ने रेलवे स्टेशन पहुंचे। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे रेलवे स्टेशन में प्रवेश के दौरान कांग्रेसजनों का आरपीएफ तथा जीआरपी के साथ जमकर झूमाझटकी हुई।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल के समय से रद्द की गई अधिकांश टे्रनें पटरी पर लौट आई हैं। पिछले कुछ समय से रेलवे अपने आधुनीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए टे्रकों में इंटर लॉकिंग, ऑटोमेटिक सिग्रल प्रणाली, लाईन विस्तारीकरण का काम कर रहा है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई टे्रनों को समय-समय पर रद्द कर दिया था। इसके अलावा डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा से संचालित होने वाली कई लोकल और पैसेंजर टे्रनों को भी रद्द कर दिया गया था। इससे आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी रेलवे द्वारा समय-समय पर कई टे्रनों को विभिन्न कारणों का हवाला देकर रद्द कर दिया जाता है। कांग्रेसजनों का आरोप है कि केन्द्र सरकार जानबूझकर ऐसा करा रही है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है, इसे ध्यान में रखते हुए ही रेलवे द्वारा जानबूझकर ऐसा काम किया जाता है, जिससे आम जनता के मन में राज्य सरकार के खिलाफ गलत मैसेज जाए। इसके अलावा कांग्रेसजनों का आरोप है कि केन्द्र सरकार रेलवे जैसे जनसुविधा वाले विभाग को भी अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज कांग्रेसजनों ने रेलवे स्टेशन में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज