कांग्रेस की हुंकार: 17 मार्च को मनरेगा और अफीम की खेती के मुद्दों पर होगा विधानसभा घेराव

मांठ मंडल की बैठक में बनी रणनीति, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने का आह्वान

राजधानी से जनता तक खरोरा जिला रायपुर कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा एवं मांठ मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आंदोलनों की तैयारी के लिए ग्राम मांठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम तथा संगठन के जमीनी विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा योजना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों और गरीब परिवारों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध अफीम की खेती जैसे गंभीर मुद्दे भी सामने आ रहे हैं। इन सभी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 17 मार्च को राजधानी में विधानसभा का घेराव करेगी।

ऐतिहासिक प्रदर्शन की तैयारी

बैठक का मुख्य एजेंडा 17 मार्च को होने वाला विधानसभा घेराव रहा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ तथा किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर होने वाले इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाए। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।

संगठन के विस्तार पर जोर

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटियों के गठन एवं पुनर्गठन पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों और कार्यक्रमों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से  अमित शर्मा (प्रभारी, धरसीवा विधानसभा),  लक्ष्मीनारायण वर्मा (प्रभारी, ब्लॉक खरोरा),  अश्वनी वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस खरोरा),  उद्योराम वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण),  भावेश बघेल (कार्यकारी अध्यक्ष, ओबीसी विभाग), शशांक चंद्राकर (अध्यक्ष, मांठ मंडल), आनंद गिलहरे (आरंग विधानसभा प्रभारी), देवव्रत नायक (पूर्व ब्लॉक एवं जनपद अध्यक्ष),  अंकित वर्मा (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस धरसीवा),  खूबीराम डहरिया (उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस धरसीवा), रविंद्र “बबलू” भाटिया (मंडल अध्यक्ष खरोरा), सौरभ विश्वनाथ मिश्रा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), सुरेंद्र गिलहरे (शहर अध्यक्ष खरोरा), घनश्याम वर्मा (पूर्व प्रभारी), जुबेर अली (पूर्व पार्षद), श्यामलाल बघेल (मंडल अध्यक्ष खोंना), अभिषेक वर्मा (मंडल अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सरपंच संघ), मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर (मंडल अध्यक्ष) तथा  सरोजनी वर्मा (महिला ब्लॉक अध्यक्ष) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होकर जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों की आवाज बुलंद करेंगे

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।