जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – हमारे प्रिय जमींदार साहब, आदरणीय विक्रांत सिंह देव जी (गोल्डी बाबा) को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में सुकमा जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
उनकी इस नियुक्ति को किसान हितों के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। विक्रांत सिंह देव जी लंबे समय से किसानों की समस्याओं, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से किसान मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में किसानों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से बुलंद करेगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




