कुकानार मेला में खुलेआम कुढ़कुड़ी जुआ, पुलिस संरक्षण के आरोप

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कुकानार क्षेत्र में आयोजित वार्षिक मेले के दौरान खुलेआम कुढ़कुड़ी जुए का संचालन होने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मेले में जुआरियों को पुलिस थाने का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते बेखौफ होकर जुए का खेल खेला और खिलाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेला परिसर में दिन-रात जुए की फड़ सजी रहती है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगाते नजर आते हैं। जुए की इस अवैध गतिविधि से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और मेले की गरिमा को ठेस न पहुंचे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है