कुसमुंडा खदान में हो रहे डंपर ऑपरेटर पर हमला की शिकायत महाप्रबंधक से

कोरबा । कोरबा पश्चिम में संचालित एसईसीएल कुसमुंडा खदान में अपराधिक घटनाएं लगातार घट रही हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की खदान में घुसकर अपराधिक प्रवीत्ति के लोग डंपर ऑपरेटर पर हमला कर रहे हैं। जिससे कर्मचारी दहशत के साए में है। मामले में संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. पनिका ने महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र से इस बाबत शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि एसईसीएल कुसमुंडा खदान, क्यारी-03, रिले बी में 12 नवंबर को रात्रि पाली में अभय कुमार कश्यप डंपर ऑपरेटर ड्यूटी पर थे। रात्रि लगभग 2 बजे कुछ लोगो द्वारा डंपर पर पथराव करते हुए अभय कुमार कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे ऑपरेटर के सिर व हॉथ पर गंभीर चोट आई है तथा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स टीएसआर पूरी तरह से विफल साबित हो रही हैं। जिस पर सुरक्षा के नाम पर कालरी प्रबंधन करोड़ो रूपये सालाना खर्च कर रही है। उक्त घटना घटित होने के बाद भी आज दिनांक तक प्रबंधन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है, जिससे डंपर ऑपरेटरों में रोष व्याप्त है। उक्त घटना से खदान में कार्यरत सभी डंपर ऑपरेटर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रबंधन के खामोश रहने से ऐसी घटना को अंजाम देने वाले चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे है। फिर वो दिन दूर नहीं जब किसी डंपर ऑपरेटर कामगार के जान पर बन आएगी। संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) कुसमुंडा क्षेत्र ने मांग करते हुए कहा हैं कि डंपर ऑपरेटर के साथ हुए मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। खदान में अनाधिकृत व्यक्तियों, वाहनों पर रोक लगाने की सख्त कार्यवाही करने मांग की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज