कृषक उन्नति योजना ने किसानों की ज़िन्दगी में लाया क्रांतिकारी बदलाव

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम  

 

किसान खिलेश्वर जायसवाल के जीवन में कैसी आई बदलाव, सुनिए उनकी जुबानी

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू की गई ’’कृषक उन्नति योजना’’ ने छत्तीसगढ़ के किसानों की ज़िन्दगी में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। पहले जहां किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिलता था, वहीं अब किसानों को उनके मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अब किसानों को धान का बोनस एक साथ मिलता है, जिससे उन्हें अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने में आसानी होती है और वे बड़े-बड़े कामों को भी आसानी से अंजाम दे पाते हैं। बोनस राशि मिलने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपनी खेती-बाड़ी में और भी बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।ग्राम मोटियारी निवासी खिलेश्वर जायसवाल ने बताया कि लगभग 06 एकड़ में खेती किसानी का कार्य करते है। उन्होंने बातया कि 116 क्विंटल धान का विक्रय किया है। जिसका समर्थन मूल्य में भुगतान तत्काल मिल गया। उन्होंने बताया कि पहले हमें बोनस के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब एक साथ बोनस मिल जाता है, जिससे घर के कामकाजी खर्चे भी आसानी से हो जाते हैं और खेत में नई तकनीक भी लाकर ज्यादा उत्पादन कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 01 लाख 06 हजार रूपए बोनस की राशि एकमुश्त खाते में मिला है। उन्होंने बताया कि इस पैसा का उपयोग अपने खेती को और उन्नत बनाने में करेंगे। मिले हुए पैसे से सिंचाई के लिए बोर खनन का कार्य कराएंगे।उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना ने न केवल किसानों को आर्थिक संबल दिया है, बल्कि उनके मेहनत को भी सम्मानित किया है। आज किसानों की मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है, जिससे उनका आत्मसम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से किसानों का जीवन आसान हुआ है और वे अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त और खुशहाल महसूस कर रहे हैं। इस योजना ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया है, जहां उनकी मेहनत का मूल्य मिलता है और उनका जीवन उन्नति की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज