कैटपदर में जागरूकता की अलख जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की मौजूदगी में पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा सड़क यातायात नियम और नशा मुक्ति का संदेश 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैटपदर में आम नागरिकों व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के उपस्थिति में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर देवभोग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवाओं, महिलाओं, एवं छोटे- छोटे बाल बच्चें भी उपस्थित थे। पुलिस विभाग ने मंच के माध्यम से आम नागरिकों को वर्तमान समय की परिस्थितियों के बारे में जागरूक किया गया।

साइबर अपराध से बचाव 

पुलिस विभाग ने आम लोगों को आनलाइन ठगी से सतर्क रहने को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी सांझा न करें, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें और अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन 

कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतने नियमित रूप से हेलमेट पहनने, फोर व्हीलर को सीट बेल्ट लगाने और सावधानी से वाहन चलाने की समझाइश दी गई।

समाज नशामुक्ति की अभिप्रेरणा 

क्षेत्र के युवाओं को नशें के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निमार्ण के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने पुलिस को इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा दी गई सीख को गंभीरता से सुनते हुए उसे अपने जीवन में उतार कर सुरक्षित संयम बरतने को संकल्प लिया।

महिला एवं बाल अपराध के संदर्भ में कानूनी प्रावधानों का विस्तार 

क्षेत्र में महिला एवं बाल अपराध को लेकर पुलिस विभाग ने ग्रामीण इलाकों में इन छोटे-छोटे अपराध को बढ़ावा न दें, ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश कम उम्र के लड़का-लड़की बीना सोच समझें भाग जाते है, घर परिवार इन्हें टार्चर करने पर दोनों एक साथ मिलकर बड़ी कारनामा को अंजाम देना। क्षेत्र में इस तरह की कई शिकायते सामने आए है। विवाहित महिला पुरुष उटपटांग नियम के विरुद्ध कार्य करते हैं अर्थात अपने छोटे छोटे बाल बच्चे रहते हुए भी शादी शुदा महिला पुरुष सबको धोखा दे कर मोह-माया के जाल में फस जाते हैं।खुशी से बसाया गया जिंदगी मोह-माया में लिपटकर भावुक होकर मोती जैसे गुथें एक घर परिवार क्षणभर में उजड़ जाते हैं। और दूसरी बात तो यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग नशें में चुरचुर रहते हैं, और नशें पान की आदत से सुखी जीवन में अंधकार समा जाता है। छोटे उम्र में नशा सेवन करके अपने शरीर को और सुखी जीवन जीने की राह में कांटे बोए जाते हैं।कम उम्र में नशा सेवन से स्वस्थ खराब हो जाता है और शराब पीकर गाड़ी चलाने से आज कल कई लोग दुर्घटनाओं से जानें चली जा रही है।इन सभी तथ्यों को लेकर गरियाबंद पुलिस प्रशासन ने हर ब्लाक में नशामुक्ति,साइबर सुरक्षा, यातायात के नियमों व महिला बाल अपराध जैसे कई अपराधों को नियंत्रित करने पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चला रही है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, थाना प्रभारी फैजूल हौदा शाह,हेडकस्टेबल विजय मिश्रा गांव के जनप्रतिनिधि, सरपंच,पंच आंगनबाड़ी, मितानिन, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं युवा वर्ग, ग्रामीण महिला, पुरुष, व ग्रामीण वरिष्ठ बुजुर्ग सहित कई लोग उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज