कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क पर तेज रफ्तार कार पलटी, चार युवक घायल – नशे में होने की आशंका

फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोलिहाटाड़ के पास कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार इक्को कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। कार क्रमांक CG 04 PT 1801 कोपरा से पोखरा की ओर जा रही थी।

 

इसी दौरान नवनिर्मित सड़क पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा घुसा, जिससे कार पलट गई।

 

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चारों युवक अभनपुर–चंडी सकरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे किसी काम से बासीन गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में सवार युवक नशे में थे, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया।

 

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है

 

गौरतलब है कि कोपरा–पोखरा सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिससे मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज