कोरबा के डिजनीलैंड मेले में फूड प्वाइजनिंग से तीन दूकान संचालको की मौत 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह पांचो लोग फूड प्वाइजन का शिकार हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसाईयों में शामिल पांच लोगों ने एक साथ मिलकर खाना बनाया था और इन्होंने खाना खाया। चिकन और अंडा की सब्जी इन्होंने बनाया था। खाना खाने के बाद देर रात करीब 3 बजे इन्हें उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई थी व मृत हालत में अस्पताल लाया गया था। मृतकों में कपड़ा व्यवसाई अनिल पांडे, सोहेल खान व समीर शामिल हैं। ये तीनों एमपी और यूपी के रहने वाले हैं। शवों को मर्च्युरी में शिफ्ट करने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।उक्त घटना के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की दरकार है ,ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज