कोरबा के पहाड़ उपर मिला अर्धजला लाश: स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सुचना, घटना से मचा हड़कंप

राजधानी से जनता तक|कोरबा| जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुंकरा पहाड़ी के समीप एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया गया कि सुबह-सुबह कुछ लोग दिशा-मैदान के लिए गए थे, तभी उन्होंने शव को देखा और तत्काल सरपंच तथा कटघोरा पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल और एक साइकिल भी बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात के समय कुछ लोग शराब पीने आए होंगे, और आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई हो सकती है। शव को पेट्रोल से जलाकर पहाड़ी से नीचे फेंकने की बात भी कही जा रही है। बहरहाल मामला जॉच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com