कोरबा जनपद पंचायत पाली के अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा जगत अध्यक्ष निर्वाचित

अभिषेक तिवारी

जनपद पंचायत पाली में भाजपा समर्थित पूर्णिमा शोभा जगत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मधुलता को अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया गया था। मतदान से हुए निर्णय में पूर्णिमा को कुल 19 और मधुलता को 5 मत प्राप्त हुए। पूर्णिमा की विजय पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुश्यंत शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, चिंटू राजपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, विनोद पटेल,विक्की जायसवाल, कृष्णा पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है