राजधानी से जनता तक| कोरबा में अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया हैं, चोरों ने बीती रात खेत में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदरूनी पुर्जों की चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। हैरानी की बात हैं की किसान ने बताया कि खेत में लगा ट्रांसफार्मर चालू हालत में था इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया हैं।

घटना उरगा थाना अंतर्गत बरपाली क्षेत्र की हैं,जहां किसान शिवांश खत्री ने बताया कि जब सुबह वह खेत में पहुंचा तो उसके होश उस गए, किसान ने देखा की खेत में लगे ट्रांसफार्मर के पुर्जे खुले हुए हैं और अंदरूनी समान की चोरी हो गई हैं। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी हैं, साथ ही विभाग विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस से अपील की हैं।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



