कोरबा में परीक्षा देने नहीं पहुंचा 12वीं का छात्र: शिक्षक घर पहुंचे तो मिली लाश, सुसाइड नोट भी बरामद 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा में कक्षा 12वीं के छात्र ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

कक्षा 12वीं का छात्र था मृतक

मृतक की पहचान उज्जवल डनसेना (17) रूप में हुई है ,जो डीएवी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था, उज्जवल के माता-पिता का निधन हो चुका हैं, वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर रहता था।

परीक्षा दिलाने नहीं पहुंचा छात्र तो हुई घटना की जानकारी

 

छात्र जब फिजिकल एजुकेशन का परीक्षा दिलाने स्कूल नहीं पहुंचा तो शिक्षकों ने परिजनों से संपर्क किया, इसके बाद कमरे के भीतर देखने पर छात्र की फांसी से फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने पुलिस को दी गई।

सुसाइड नोट में बॉडी डोनेट करने की जताई इच्छा

पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है सीएसपी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें बॉडी को मेडिकल कॉलेज को दान देने का उल्लेख किया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com