कोरबा में पुलिसकर्मी पर हुई कार्यवाही: एसपी के निर्देश पर काटा गया चालान 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कर्मी का ही चालान कट गया, पुलिसकर्मी द्वारा बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर उपयोग किया जा रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की नजर पड़ गई, फिर क्या पुलिस कप्तान ने तत्काल पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद वहां चला रहे आरक्षक पर₹2300 का चलानी जुर्माना करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सतत कार्रवाई की जा रही है इस बीच नगर भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक की नजर बुलेट चला रहे पुलिस आरक्षक पर भी पड़ी जो कि मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हुए बुलेट वाहन उपयोग कर रहे थे जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मी पर हुए इस चालानी कार्रवाई के बाद नगर में पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया है कि कानून सबके लिए एक बराबर है यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज