कोरबा: सुतर्रा- बगदेवा बायपास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

राजधानी से जनता तक| कोरबा| सुतर्रा बगदेवा बायपास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथी युवक को गंभीर चोटें आई है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।दुर्घटना रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

ग्राम मोहनपुर में रहने वाला बृजपाल सिंह कंवर अपने दोस्त जीतनारायण के साथ शाम लगभग पांच बजे दवा खरीदने के लिए सुतर्रा गया था। देर रात तक बृजपाल घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसके पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रात ढाई बजे परिवार को बृजपाल के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिली। मोहनपुर में रहने वाला बृजपाल का भाई प्रदीप कंवर घटना स्थल पर पहुंचा। बृजपाल को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने का पता चला। प्रदीप अस्पताल पहुंचा तब तक बृजपाल की मौत हो गई थी।

घटना में घायल बृजपाल के साथी जीतनारायण को गंभीर चोटें आई है। कटघोरा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोरबा रेफर किया गया है। घटना कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि घर लौटते समय बृजपाल की बाइक को भारी वाहन ने ठोकर मार दिया होगा। उसके माथे पर चोट के निशान हैं। घटना के समय बाइक बृजपाल चला रहा था। बगदेवा का रहने वाला जीतनारायण बाइक के पीछे बैठा था। दुर्घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। उसे ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है।कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। इसकी बड़ी वजह तेज रफ्तार है। पुलिस ने अभी तक जितने मामले दर्ज किए हैं।

इसमें अधिकांश घटनाओं का कारण रफ्तार को माना गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालको को समय-समय पर चेकिंग के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए समझाईश दी जाती है। लेकिन कई बार देखा गया है, जब लोग रफ्तार बढ़ाने पर हादसे का शिकार हो जाते हैं। सुतर्रा के घटना में तेजरफ्तार का कारण माना जा रहा है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज