क्राइम मीटिंग – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने होली व लोकसभा चुनाव के लिये दिये आवश्यक निर्देश

क्राइम मीटिंग – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने होली व लोकसभा चुनाव के लिये दिये आवश्यक निर्देश

राजधानी से जनता तक/अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आज पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों को दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़, खनिज परिवहन आदि पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने चालानों को निर्धारित समयसीमा में पेश करने के लिये भी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिये , ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिये भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उनके द्वारा लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिये निर्देश दिये गये। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिये भी आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश प्रसाद गुप्ता , नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज