पिलखा क्षीर मैं आयोजित होली मिलन समारोह में भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व क्षेत्रवासी हुए उपस्थित।

मोहन प्रताप सिंह
राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पिलखा क्षीर में रखा गया है होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों संग क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने होली खेला।

गौरतलब है कि आज 29 मार्च को पिलखा क्षीर में भटगांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों के साथ होली खेलने के लिए एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जहा समारोह में फागुन के गीतों के साथ एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाते हुवे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र से उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुवे क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा कहा गया कि होली का पर्व सारे गीले शिकवे मिटाकर प्रेम के रंग में रंगने का पर्व है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा भटगांव विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के महापर्व होली की शुभकामनाएं देते हुवे आपसी प्रेम व सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार सदैव बना कर रखने की अपील की गई।
पिलखा क्षीर में आयोजित होली मिलन समारोह में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल के क्षेत्रवासी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




