खैरागढ़ में अवैध भंडारण पर संयुक्त दल की अब तक की बड़ी कार्यवाही*

 

*लगातार दूसरे दिन संयुक्त दल ने मारा छापा, 210 कट्टा अवैध धान, 200 कट्टा सोयाबीन और 40 किलो चना पर हुई जप्ती कार्यवाही*

*कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के सतत बैठक और सख्त निर्देश के बाद सक्रिय हुए विभागीय छापेमारी टीम*

*मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत हुई जब्ती कार्यवाही*

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 14 जनवरी 2024:
कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के सतत बैठक और सख्त निर्देश के बाद जिले के विभागीय छापेमारी टीम सक्रिय होकर अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर नियमित कार्यवाही कर रही है। जिले में लगातार दूसरे दिन खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने कार्यवाही करते आज ओम ट्रेडर्स पॆण्डरी, खैरागढ में जप्ती प्रकरण बनाया।

*कलेक्टर के निर्देश में संयुक्त दल की अब तक की बड़ी कार्यवाही*
नवपदस्थ कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के प्रशानिक कसावट में सतत तेजी आई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर खाद्य विभाग ने लगातार दूसरे दिन जप्ती की कार्यवाही की। रविवार को ओम ट्रेडर्स पॆण्डरी, खैरागढ़ में छापेमारी की बड़ी कार्यवाही करते हुए, ओम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर ओमप्रकाश खत्री की उपस्थिती मे कारोबार परिसर का भौतिक सत्यापन किया गया।इस दौरान क्रय उत्पाद पर मंडी शुल्क जमा नही किये जाने पर हुई बड़ी कार्यवाही।

*210 कट्टा अवैध धान, 200 कट्टा सोयाबीन और 40 किलो चना की हुई जप्ती*
इस दौरान उनके कब्जे से 210 कट्टा धान, 200 कट्टा सोयाबीन और 40 किलो चना का भंडारण होना पाया गया। प्रोपराइटर ओमप्रकाश खत्री के द्वारा 4 दिसम्बर 2023 की स्थिती मे स्टाक पंजी संधारित किया गया था। परन्तु क्रय धान का मंडी शुल्क जमा नही किये जाने के कारण मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत जब्ती कार्यवाही की गई। खाद्य विभाग के संयुक्त दल में कार्यवाहिबके दौरान जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज सिंह, सीसीबी नोडल आलोक शर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज