गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम में पदस्थ महिला उप पुलिस अधीक्षक सहित दो अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया

 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को गणतंत्र दिवस पर पुलिस वीरता पदक मिला
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती अंजू कुमारी नक्सल मोर्चे पर पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्हें वीरता पदक मिला
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा ने दरभा क्षेत्र में एक महिला नक्सली को ढेर किया
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल और कबीरधाम पुलिस बल ने इन अधिकारियों की वीरता को सराहा  

रायपुर, 25 जनवरी (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को उनके साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।  श्रीमती अंजू कुमारी ने नक्सल मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की पुलिस सेवा में एक नई मिसाल कायम की है। वे नक्सल मोर्चे पर शामिल होने वाली पहली महिला राजपत्रित अधिकारी हैं, जिन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज