गरियाबंद पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही से अवैध धान तस्करी की रोकथाम के तहत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पिकअप वाहनों से कुल 115 बोरी धान जप्त

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग -धान खरीदी सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु जिले में विशेष निगरानी एवं सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से, निर्धारित खरीदी केंद्रों में एवं वैध दस्तावेजों के आधार पर की जाती है। इसके विपरीत धान का अवैध परिवहन या भंडारण दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं चेकपोस्ट नाकों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.12.2025 को मगररोड़ा चेकपोस्ट नाका में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 08 बी 8387 को रोका गया। वाहन की जांच करने पर उसमें कुल 60 बोरी धान भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक से धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। परिस्थितियों को देखते हुए अवैध धान परिवहन की आशंका पाए जाने पर उक्त पिकअप वाहन में भरे 60 बोरी धान को जप्त कर थाना देवभोग लाया गया, जिसे थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी कार्यवाही के दौरान एक अन्य स्थान पर भी कार्रवाई की गई। थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत गोहरापदर उड़ीसा बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10- एएन -4311 को रोका गया। जांच करने पर वाहन में 55 बोरी धान भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संदेह के आधार पर उक्त धान एवं वाहन को विधिवत जप्त कर लिया गया। दोनों मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

जप्त धान –
60 बोरी (मगररोड़ा चेकपोस्ट नाका)
55 बोरी (गोहरापदर उड़ीसा बॉर्डर)
कुल जप्त धान – 115 बोरी
जप्त वाहन –
पिकअप क्रमांक ओडी- 08 बी-8387
पिकअप क्रमांक सीजी 10 एन 4311

कार्यवाही स्थल –
मगररोड़ा चेकपोस्ट नाका, थाना देवभोग
गोहरापदर उड़ीसा बॉर्डर, थाना देवभोग

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज