गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने वाला वन कर्मी बेखौफ

राजधानी से जनता तक । लैलूंगा । धर्मेन्द्र महंत । भ्रष्ट वनकर्मी केशव सिदार पर कोई कार्यवाही नहीं आखिर क्यों

 विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत सरडेगा का मामला जहां वन विभाग द्वारा गौठान का कार्य 2 वर्ष बीत चुका लेकिन भोले भाले ग्रामीणों मजदूरों को उनकी खून पसीने की मजदूरी राशि आज तक नहीं मिली है ।ग्रामीणों का कहना है कि गौठान का कार्य 2 वर्ष पूर्व लैलूंगा के वन कर्मी केशव सिदार द्वारा कराया गया था और ग्रामीणों द्वारा वहां कार्य किया गया था लेकिन 2 साल बीत गया पर केशव सीदार द्वारा उनकी मजदूरी आज तक उनको नहीं दिया गया बल्कि दूसरे पंचायत बरखोरियो से मजदूर बुलाकर कार्य करवा कर उनका भुगतान तत्काल कर दिया गया,इस मामले में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जो गौठान में कार्य किए ही नहीं हैं उनकी भी हाजरी चढ़ाई गई है।गांव के गरीब और भोले भाले मजदूरों के साथ इस तरह का अन्याय हो रहा है जिसे कुछ दिन पूर्व मीडिया कर्मियों द्वारा इस मामले को प्रकाशित भी किया जा चुका है,इन गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने वाला वन कर्मी केशव सिदार पर संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा क्यों कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com