ग़रीब कृषक का दिन दहाड़े रुपये लूटने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/राजपूर बलरामपुर

राजपुर :- बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत दिनांक 2 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी अपने लड़के के साथ सहकारी बैंक राजपुर में धान बिक्री किये हुए का रुपया निकालने आया था प्रार्थी का लड़का जेरोम रुपया निकालने का ड्रावल फ़ार्म भरकर अपने पिता को बैंक के पास छोड़ कर अपने निजी काम पर राजपुर में चला गया था उसी दौरान प्रार्थी का बैंक से नाम पुकार होने पर कुल 49,000/- उनचास हज़ार रुपया नकद प्राप्त किया इसके बाद कुछ समय तक अपना लड़के का इंतज़ार किया, लड़के के नहीं आने पर प्रार्थी निबल साय अकेले पैदल अपने गाँव डांड खड़ुआ की ओर मेन रोड से जा रहा था तभी 02 अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से रास्ते में मिले जो प्रार्थी से तम्बाखू मांगे और निबल साय के बेटे का नाम पूछे प्रार्थी अपने सीधेपन के कारण बिना कुछ समझे अपने बेटे का नाम बता दिया ! आरोपियों द्वारा प्रार्थी के बेटे को पूर्व से जानते हैं बोलकर उसके गांव घर तक पहुँचाने की झांसा देकर प्रार्थी द्वारा कपड़े के तवालिया में 500-500/- रुपये के एक बंडल कुल Rs 49000/- को माँगकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर कुछ दूर आगे ले जाकर प्रार्थी को बोले की एक दुकान से सामान खरीदकर आ रहे हैं का बहाना बनाकर रुपया को बेईमानी पूर्वक ठग कर भाग गए थे! इसके बाद प्रार्थी पुलिस को तत्काल नहीं बताकर अपना गांव घर चला गया था। घटना दिनांक को ही बाद में शाम रात को अपने बेटे के साथ थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं पतासाजी में लिया गया,ग्रामीण ग़रीब कृषक का दिन दहाड़े रुपया ठगी का शिकार होने से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी राजपुर को आरोपी धर पकड़ के लिय निर्देशित किया गया ! निर्देशानुसार सर्वप्रथम नगर में लगे CCTV कैमरा को खंगाला गया तो प्रार्थी को मोटर साइकिल में ले जाते वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संदेही तक पहुँच कर आरोपी को फ़ोटो वीडियो दिखाया गया तो आरोपी घटना कारित स्वीकार करते हुए विस्तृत रूप से बताया कि घटना दिनांक को अपने गांव घर से राजपुर होते हुए झींगो मेहमानी करने जा रहे थे रास्ते में कोआप्रेटिव बैंक राजपुर के पास बैंक से रुपया निकालकर पैदल जाते बुजुर्ग प्रार्थी निबल लकड़ा को अपने झांसे में लेकर मोटरसायकल में बैठाकर रुपया सहित घर पहुंचा देंगे कहकर कुछ दूरी ले जाकर Rs 49000/- का ठगी कर भाग गए बताया ! आरोपी जेल कुमार पिता रामलाल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर मामले में ठगी रकम को आरोपी के कब्जे से Rs 20000/- रुपए जप्त किया गया है! आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एक एक फरार आरोपी की लगातार पतासाजी जारी है!

आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष रूप से आरo अमित राजवाड़े को तैनात किया गया था एवं थाना प्रभारी राजपुर के साथ सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरo पवन सिंह, प्रधान आरo राजेंद्र ध्रुव सम्पूर्ण कार्यवाही में सक्रिय रहे !

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है