गांव चलो अभियान में केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार से आमजनों से हुई आपसी वार्तालाप

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं मंडल के संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडलों के अनेकों बूथों में ‘गांव चलो ,बूथ चलो अभियान ‘के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अभियान में उक्त कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक ग्रामीण जनों के समक्ष साझा करते हुए उन्होंने आम जनों से आपसी वार्तालाप किया । बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जन चौपाल के माध्यम से केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार नरेन्द्र मोदी व डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए संकल्पित हैं,पीएम आवास , पीएम सम्मान निधि योजना, से लाखों लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिला। केन्द्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति, पक्की सड़क निर्माण, गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर गैस, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। तो वहीं राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं को महतारी वंदन, कृषक उन्नति योजना (धान बोनस), भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना,रामलला दर्शन, आयुष्मान वय वंदन, मुख्यमंत्री कौशल विकास मिशन, महिला सशक्तिकरण। आदि सैकड़ों योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज