गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर,यीशु के जन्म उत्सव को लेकर मसीही समाज में उत्साह

राजधानी से जनता तक| कोरबा| मसीहियों का प्रमुख त्यौहार बड़ा दिन क्रिसमस पर्व के लिए गिरजाघरों में तैयारी उत्कर्ष पर है। पर्व के आयोजन को लेकर बाजार की रंगत निखरने लगी है। घरों की सजावट के लिए क्रिसमस ट्री, कैरोल बेल, स्टार लाइट सहित सांता क्लाज के मुखौटे आदि सामान आकर्षण के केंद्र बने हुए है। मसीसी समुदाय अभी से क्रिसमस केक के लिए आर्डर दे रहे हैं। चर्च व घरों के सजावट के सामानों के अलावा उपहार सामानों की खरीदी की जा रही है।क्रिसमस पर्व में प्रभु यीशु की भक्तिमय स्वागत के लिए मसीहियों में उल्लास देखा जा रहा है। कैरोल सांग की गूंज से गिरजाघरों में उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गिरजाघरों में सांस्कृतिक आयोजनों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कथानक का नाट्य रूपांतरण किया जा रहा है। ख्रीष्ट के जन्मोत्सव के लिए चरनी की सजावजट की जा रही है। मुक्ति का पथ प्रदर्शक परमेश्वर का दुलारा प्रभु यीशु हम सबका प्यारा जैसे कैरोल गीतों की गूंज मसीहियों के लिए आनंद दायनी बनी हुई है।शहर के गिरजाघरों में विविध आयोजन में शामिल होने के लिए ग्रामीण अंचल के मसीही सरीक हो रहे हैं। गिरजाघरों में पर्व आयोजन के लिए तैयारी जारी है। इस कड़ी में क्रिसमस पर्व के पहले तक प्रेयर सांग का रिहर्सल किया जा रहा है। प्रभु यीशु के संदेशों से ओत प्रोत अलग अलग आयोजन में बाइबल के संदेश पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति दी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से सेलीब्रेट के लिए ग्रामीण क्षेत्र मसीह शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे है। पर्व के निकटता को देखते हुए मसीहियों में यीशु के जन्म उत्सव का उत्साह देखा जा रहा है। शहर के निहारिका, कोसाबाड़ी, राताखार मिशन रोड सहित उपनगरीय क्षेत्र के गिरजाघरों में सजावट व रंग रोगन की जा रही है।मसीहियों द्वारा कैरोल सांग की प्रस्तुति के साथ सुबह के समय रैली का आयोजन किया जा रहा है। दल द्वारा गीतों के माध्यम से बाईबल के संदेश को घर- घर पहुंचाया जा रहा है। दल में गड़रिया व सांताक्लास का वेश धरे युवाओं व बच्चों में उत्साह बना हुआ है। यह आयोजन क्रिसमस के एक दिन पहले तक जारी रहेगा। सुबह के समय ठंड का असर होने के बाद भी दल में शामिल होने को लेकर मसीहियों में उल्लास देखा जा रहा है

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज