गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा को मिली दो बड़ी सौगातें

नरदहा-चटौद और बोरिद-चंडीमंदिर मार्गों के निर्माण को मिली शासन की प्रशासकीय स्वीकृति

ग्रामीण संपर्क को मिलेगी मजबूती, शासन ने दी दो सड़क निर्माण को मंजूरी

विकास की रफ्तार तेज, आरंग विधानसभा को मिला दो और सड़क मार्ग

जनता के विश्वास का सम्मान – आरंग में बुनियादी ढांचे को मिल रहा विस्तार

 

आरंग/रायपुर, 27 मार्च 2025 | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियाँ न केवल ग्रामीण जनजीवन को सुलभ बनाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती प्रदान कर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति देंगी।

1. नरदहा से चटौद (पचेड़ा) मार्ग – 1.10 किमी

आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹230.15 लाख (2.30 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क से नरदहा, चटौद एवं पचेड़ा जैसे गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।यह मार्ग कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। यह स्वीकृति एक लंबे समय से चली आ रही जन माँग को साकार रूप देने जैसा है।

2. बोरिद से चंडीमंदिर मार्ग – 0.90 किमी

इसी क्रम में, बोरिद से चंडीमंदिर तक 0.90 किमी लंबे सिंगल लेन डामरीकृत सड़क के निर्माण हेतु ₹173.23 लाख प्रशासकीय स्वीकृति तथा ₹165.82 लाख की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।निर्माण कार्य में 3.75 मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क के साथ-साथ 1 नग 6 मीटर दो स्पैन पुलिया एवं 3 नग सिंगल रो पाइप पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग ग्रामवासियों के लिए वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा।

गुरु खुशवंत साहेब की जनप्रतिबद्धता और नेतृत्व का प्रतिफल

इन दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति आरंग विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र की जनता की प्राथमिकताओं को प्राथमिकता दी, और बिना रुके, बिना थके इन प्रस्तावों को धरातल पर लाने का कार्य किया।गुरुजी का स्पष्ट मानना है – “सड़कें सिर्फ़ मार्ग नहीं होतीं, ये गांवों और सपनों को जोड़ने वाली जीवन रेखाएं होती हैं। जनता का विश्वास और समर्थन दोनों स्वीकृतियों के लिए क्षेत्र की जनता ने हर्ष और आभार व्यक्त करते हुए अपने लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी को बधाई दी है। जनभावना स्पष्ट है कि – “गुरुजी की मेहनत और समर्पण के कारण ही आज आरंग का नाम विकास की मिसाल बन रहा है।”

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को ज्ञापित आभार

गुरु खुशवंत साहेब जी ने इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की सक्रियता और संवेदनशीलता के कारण ही यह विकास कार्य संभव हो पाए हैं।विकास की यह यात्रा जारी रहेगी…आरंग विधानसभा में निरंतर स्वीकृत हो रहे सड़क निर्माण, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य मूलभूत संरचना के कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि विकास अब सिर्फ़ वादा नहीं, हकीकत बन रहा है। गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग क्षेत्र एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए विकसित विधानसभा” की ओर अग्रसर है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज