गौ तस्करी करने का किया जा रहा था प्रयास, गौ सेवकों की मदद से पुलिस ने 12 गाय समेत एक पिकअप वाहन जप्त

राजधानी से जनता तक|कोरबा| जिले के पोंडी उपरोड़ा के ग्राम पाथा मे गौ- तस्करी करते हुए एक पिकप कों पकड़ा गया जिसमे 12 गाय भरी गई थी, बताया जाता है, रात्रि करीब 1 बजे झारखण्ड नंबर कि 3 गाडी पाथा ग्राम में भ्रमण कर रही थी, जिसमे 2 पिकप और 1 कार शामिल थी, स्थानीय कुछ लोगो कों संदेह हुआ मामले में देर न करते हुए गौ सेवकों कों सुचना दी गई गौ सेवक वहां पहुंचे और वाहनो कों पकडने कि कोसिस किये, इस बीच तस्करो कि संख्या लगभग 10 से 15 लोगो कि बताई जा रही है, जिनके पास धारदार हथियार भी थे, गौ सेवकों द्वारा बडी बहादुरी के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करी में शामिल 1 पिकप और 1 कार भागने में कामयाब हो गए बचे, हुए 1 पिकप पकड़ क़र 112 कों सुचना दी गई, पकड़ी गई पिकप वाहन का नंबर JH-01-DG- 5436 है, जो झारखण्ड जिले कि नंबर है, पिकप मे 12 गाय बरामद किया गया, पिकप समेत गायों कों ट्रेक्टर कि मदद से बांगो थाना लाया, जहाँ देखा कि कुछ गौ कि स्थिति गंभीर थी, जिन्हे बडी बेरहमी से रस्सी से पैर और गले कों बांधा गया था, गौ सेवकों ने पिकप से उतारकर उनके पैर और गले से रस्सी काटी और पशु चिकित्सकों कों बुलाकर उनका फस्ट ट्रीटमेन्ट कराया गया, बरामद गौ मे 2 गौ कि मृत हो चुकी थी। वही गौ सेवकों ने क्षेत्र में हो रहे गौ कि तस्करी कों लगाम लगाने व पकड़ी गई पिकप के मालिक पर कड़ी कार्यवाही करने कि बात कही, इधर पुलिस ने भी मामले कों गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू क़र दी और जल्दी ही कार्यवाही कि बात कही। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक कोरबा क्षेत्र ही नहीं बल्कि आस- पास के सभी क्षेत्रो से गाय कि तस्करी कि जाती है, बताया जाता है कोरबा के वन वासिय क्षेत्र से होते हुए धरमजयगढ़,पथलगाँव व जशपुर से सीधे झारखण्ड बार्डर तक ले जाया जाता है, इस मामले में दलालो के साथ स्थानीय लोगो कि अधिक भूमिका रहती है, जो चंद रूपयों के लिए ऐसे घिनौने कार्य कों अंजाम देते हैं, दरसल प्रसाशन की गतिविधियों व पुलिस कि पेट्रोलिंग पर यह सवाल खड़ा करता है, आखिर कार ऐसे तस्करी जैसे संगीन मामले क्षेत्र मे खुलेआम होते कैसे हैं, बहरहाल अब देखना ये लाजमी होगा कि पिकप वाहन मे गौ बारामद क़र जप्ती के बाद पुलिस विवेचना मे झारखण्ड के वाहन मालिक तक कब पहुंच पाती है और मुख्य आरोपी पर क्या कारवाही होती है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज