ग्रापं लिमगांव में श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुंचे संजय संग भरत

अनुराज साहू जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़ । ग्रापं लिंमगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए भाजपा नेता भरत जाटवर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के साथ पहुंचे । उन्होंने व्यास पीठ को प्रणाम करते हुवे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की । श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जाटवर ने कहा कि – भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है । इससे समाज में सद्भाव , नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि – ऐसे धार्मिक कथा लोगों को आपसी प्रेम भाईचारा सेवाभाव से जोड़ने का कार्य करती है । भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से यह आध्यात्मिक आयोजन सभी के जीवन में सद्भाव, शांति एवं भक्ति का संचार करे यही कामना है , इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय , जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू , प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर, केडार मंडल अध्यक्ष दीपक साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष बरत साहू , सतीश शर्मा, मनोज मिश्रा, बसु साहू, तुलाराम साहू एवं समस्त आयोजन परिवार उपस्थित रहें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज