ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने सर्फेस वॉटर का होगा इस्तमाल, जिला प्रशासन ने डीपीआर तैयार करने बनाई योजना

राजधानी से जनता तक कोरबा| गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या प्रशासन के लिए चुनौती की तरह सामने आती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या की शिकायतें ज्यादा देखने को मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में PVTG परिवार भी निवास करते हैं, जिन्हें पेयजल की उपलब्धता नहीं हो पाती है। पूरी समस्या से निपटने जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिया है।

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया की नल जल योजना के तहत जिन गांवों में जलस्त्रोत की कमी की समस्या आ रही हैं वहां वैकल्पिक जल स्त्रोत तलाशने का काम शुरू किया गया है। खनिज न्यास से पानी की उपलब्धता हो सके इसके लिए स्वीकृति भी दी जा चुकी है।

सर्फेस वॉटर का उपयोग करने की बनाई गई योजना

कुछ क्षेत्रों में नदी- नालों से सर्फेस वॉटर का उपयोग जल आपूर्ति के लिए करने की योजना बनाई जा रही है , कलेक्टर ने कहा कुछ गांवों से ऐसी मांगे आई है। जहां सर्फेस वॉटर का उपयोग किया जाएगा, ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर इनटेक वेल के माध्यम से जल आपूर्ति करने का कार्य होगा, इसके लिए पीएचई विभाग के साथ मिलकर डीपीआर तैयार किया जाएगा।

गर्मी में न हो पानी की कमी, इस हेतु दिए गए हैं निर्देश: कलेक्टर कुणाल दुदावत

कलेक्टर ने कहा कि शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए है । लगातार समीक्षा बैठक कर कार्यों की मानीटरिंग भी की जा रही है। हैंडपंप की मरम्मत एवं लोअरिंग कराने हेतु पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया है ताकि पानी की समस्या से निपटा जा सके।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज