ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

बैंक ऋण वापसी सुनिश्चित करने पंचायत सचिवों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर ने की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), स्वच्छ भारत मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम–बिहान) की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष जोर

सीईओ श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित आवासों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए।

अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक के सभी पुराने लंबित आवासों एवं द्वितीय किश्त प्राप्त आवासों को मार्च माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा गया। अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

‘लखपति दीदी’ योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘लखपति दीदी’ योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक विकासखंड से न्यूनतम दो ग्राम पंचायतों में योजना का पूर्ण सैचुरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

पंचायत सचिवों को स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक खाता खोलने, आधार सीडिंग सुनिश्चित करने तथा समूहों द्वारा लिए गए ऋण की समय पर वापसी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन में भी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ति पर जोर

सीईओ श्री ठाकुर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समय-सीमा के भीतर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर नियमित समीक्षा, प्रभावी निगरानी एवं विभागीय समन्वय आवश्यक है।बैठक में उप संचालक पंचायत श्री रविशंकर वर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज