ग्राम अमेरा की अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता गीतांजली राय का सतनामी समाज ने किया भव्य सम्मान, युवाओं ने दी शुभकामनाओं की बरसात

राजधानी से जनता तक बलौदाबाजार ग्राम अमेरा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी गीतांजली राय का सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रकोष्ठ पलारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र महेश्वर एवं उनके युवा साथियों ने भव्य स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र महेश्वर ने बहन गीतांजली राय एवं उनके परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की तस्वीर एवं नारियल भेंट किया। उन्होंने कहा कि गीतांजली राय ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की है, जो सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस सम्मान समारोह में धर्मेंद्र रात्रे जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार लक्ष्मीकांत, समीर, अमन, तरुण, खिलेन्द्र, मोहित, मुरली, सूर्यकांत, अविनाश, विकास, यशवंत सहित अन्य युवा साथी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर गीतांजली राय की उपलब्धियों को सराहा और उन्हें आगे भी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित किया।

भूपेंद्र महेश्वर ने कहा कि सतनामी समाज युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने में हमेशा अग्रणी रहेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं, बल्कि पूरे समाज में भाईचारे, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

गीतांजली राय के इस भव्य सम्मान ने ग्राम अमेरा और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया। उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने समाज में ऐसी उपलब्धियों को बढ़ावा देने और होनहार प्रतिभाओं का सम्मान करने का संकल्प लिया।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज