ग्राम पंचायत झापरा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक निरीक्षण, विभिन्न विभागों की समीक्षा

राजधानी से जनता तक सुकमा – आज दिनांक 21/02/2026 को जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत झापरा में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत झापरा में अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र झापरा, बालक आश्रम झापरा एवं बालक आश्रम मुलागुड़ा सहित अन्य आश्रमों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित समस्याओं को गंभीरता से नोट किया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  बी.के. शर्मा, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माड़े जी, सरपंच एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी मड़कामी जी, उप सरपंच व भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री  प्रवीण बारसे जी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन द्वारा सभी विभागों से रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्राम पंचायत झापरा में जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज