ब्रेकिंग न्यूज़ – राजधानी से जनता तक
घटारानी जंगल जमाही महुआ पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, कारण अज्ञात
फिंगेश्वर -पूरा मामला फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम ज़माही का जहाँ एक युवक की लाश महुवा पेड़ में लटकी मिली.जैसे ही आसपास के लोगो कों जानकारी मिली लोगो में सनसनी फ़ैल गई.
लोगो से जानकरी अनुसार युवक ग्राम जोगीडीपा निवासी , नाम वेदप्रकाश ध्रुव उम्र लगभग 20वर्ष पिता मोतीलाल ध्रुव बताया जा रहा है.कल महाशिवरात्रि के दिन बूढ़ा देव मंदिर मेला में युवक कों देखा गया था. कोतवाल के माध्यम से थाना फिंगेश्वर कों जानकरी दी गईं. खबर लिखें जाने तक पुलिस की फिंगेश्वर से निकल चुकी है.
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




