चंद घंटों में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

राजधानी से जनता तक । बालोद । 23 नवंबर की सुबह अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान ग्राम बासिन निवासी दुखुराम मरकाम के रूप में हुई थी। मृतक कबाड़ का काम करता था और अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के साथ कुछ दिन पहले कबाड़ बेचने के दौरान अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू और रोहित मरकाम से विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक ने उनकी साइकिल चोरी कर ली थी, जिससे वे काफी नाराज थे। मृतक जब अर्जुन्दा से अपने घर लौट रहा था तो उन्होंने उसे रास्ते में रोककर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है