चरित्र शंका व मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या

पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तकिया भी जप्त

 

चाम्पा। चरित्र शंका की बात को लेकर आए दिन हो रहे विवाद और लगातार मारपीट से तंग आकर एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त तकिया को जप्त कर लिया।

 

घटना का विवरण

 

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर 2025 को शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच उसका जीजा सोमराज बड़ाईक शराब के नशे में घर आया और उसकी बहन दुर्गा बड़ाईक से चरित्र शंका की बात पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। प्रार्थी ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया, लेकिन रात लगभग 9 बजे दुर्गा बड़ाईक फिर से घर आई और बताया कि उसका पति दोबारा मारपीट कर रहा है। पति की आए दिन की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने गुस्से में अपने पति सोमराज बड़ाईक की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसका जीजा कमरे में बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चाम्पा श्री यदुमनी सिदार को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला दुर्गा बड़ाईक (उम्र 35 वर्ष, साकिन मंझली तालाब, चाम्पा) को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब के नशे में चरित्र शंका की बात पर रोजाना गाली-गलौज और मारपीट करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसने तकिए और अपने दोनों हाथों से गला दबाकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया जप्त कर लिया। न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

महिला के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू एवं भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज