राजधानी से जनता तक महासमुंद। आमतौर पर चाय की दुकान गपशप का अड्डा मानी जाती है, लेकिन पप्पू चाय वाले ने इसे समाजसेवा का माध्यम बना दिया है। वे न सिर्फ चाय पिलाते हैं, बल्कि लोगों को रक्तदान जैसे महादान के लिए भी निरंतर जागरूक करते आ रहे हैं।
इसी प्रेरणा का परिणाम रहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं माँ चण्डी रक्तदाता सेवार्थ समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से संतोष कुमार सेन, नरोत्तम निषाद, देवेंद्र बैरागी, अखिलेश साहू, तरुण साहू, योगेश दीवान, किशोर पटेल, भारत साहू, भुवनेश्वर पटेल, विकास धुर्वेशी, प्रभु राम साहू, रूपेश्वर साहू, महेश्वर सेन, भूपेंद्र कुमार दीवान, हीरालाल सिंह, रामनाथ साहू, केशव कुमार साहू, भारत लाल बरिहा, ओम प्रकाश, नागेश, धनंजय साहू, रामनारायण साहू, डायमंड दीवान, रिंकू बैरागी, मोहन साहू, जितेंद्र कुमार साहू, मिलेश्वर साहू, जसवंत साहू, जनक राम साहू, वेद प्रकाश दीवान, लक्ष्मी यादव, गोलू दीवान, पिलेश्वर पटेल, दुर्गा वस्त्रकार, हेमंत साहू सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
शिविर में जिला ब्लड बैंक महासमुंद की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरुचि डहरिया, डॉ. खिलेश्वर चंद्राकर, डॉ. पुणचंद्र बिशाल, डॉ. सुनील साहू, नर्स कुसुम साहू एवं स्टाफ सदस्य देवकुमार सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने पप्पू चाय वाले की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Author: Ishwar Naurange
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।




