छठ घाट में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति छठ महापर्व पर दीपो से जगमगाया गंगामुण्डा घाट..

खुरशेद खान

जगदलपुर बस्तर छठ महापर्व के पावन अवसर पर गंगामुण्डा छठ घाट शिव मंदिर पास शाम के अर्घ के बाद बस्तर मिथिला युवा मंच, युवाओ, महिलाओ एवम् समस्त समाज के लोगो के द्वारा गंगामुंडा छठ घाट पर 2100 दीप जलाया गया। मिथिला समाज के लक्ष्मण झा ने बताया की बस्तर में सुख समृद्धि, सामाजिक समरसता, प्रकृति पूजा सदा बनी रहे एवं यह पूजा सूर्य भगवान की जाती है। सूर्य की रोशनी की तरह विश्व मे भारत की कीर्ति फैले एवं हर घर रोशनी से जगमगाये ऐसी कामना दीप प्रज्वलन के साथ की गई। साथ ही युवाओ के द्वारा घाट की साफ सफाई भी की गई। लक्ष्मण ने बताया कि चार वर्षो से लगातार दीप प्रज्वलित किया जा रहा है। हर वर्ष लगातार दीप में वृद्धि भी हो रही है। सभी बढ़ चढ़ कर इसमें भाग ले रहे है।
लक्ष्मण ने आगे बताया भजन संध्या का कार्यक्रम,छठ घाट युवा समिति के द्वारा कराया गया। स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन का सुंदर प्रस्तुति दिया गया, जो कि रात में 12 बजे तक चला। कलाकारों ने छठ के गीत मैथिली, हिंदी, पंजाबी, स्थानीय भाषा में भी गाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया। साथ ही स्व शारदा सिन्हा को पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महेश कश्यप सांसद बस्तर,किरण देव विधायक एवम् प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सफ़िरा साहू महापौर,संजय पांडे प्रदेश प्रवक्ता , रूपसिंह मंडावी जिला अध्यक्ष,रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, अजय पाठक , विनय झा, नरसिंह राव, श्वेता बघेल, राजपाल कसेर, कमलेश पाठक, शशि नाथ पाठक आदि उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज