छत्तीसगढ़ आईटी रेड: 10,00,00,00,000 की गड़बडिय़ों के सबूत मिले. होगा बड़ा खुलासा

रायपुर । राइस मिलर्स, एक्सपोट्र्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई आयकर छापे की कार्रवाई में करीब 10,00,00,00,000 रुपए की गड़बडिय़ों के दस्तावेज मिले हैं.छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में जांच कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात लौट गई. आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बडिय़ों के ढेरों दस्तावेज भी सीज कर लिए है.आयकर अन्वेषण की टीम शनिवार देर रात छापे की कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय लौट गई है. शनिवार शाम को राजधानी के एक दफ्तर और एक आवासीय परिसर में टीम ने सत्यम बालाजी समूह के संचालकों का बयान दर्ज कर छापे की कारवाई पूरी कर ली है. सभी ठिकानों की जांच में कैश में कामकाज किए जाने के साथ-साथ बुक्स के रिकार्डस में भी अनियमितताएं मिली है. इसके साथ ही कच्चे में लेनदेन किए जाने के भी पेपर्स मिले हैं.अब तैयार होगी अप्रेजल रिपोर्टआयकर अन्वेषण की छत्तीसगढ़ की सभी टीमों ने लौटकर जब्त दस्तावेज मुख्यालय में जमा कर दिया है. अब अगले चरण में राइस मिल संचालकों और कमीशन एजेंट्स व राइस ब्रोकर्स से मिले दस्तावेज की वाहन जांच कर अप्रेजल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. ज्ञात रहे कि बीते सप्ताह बुधवार को राजधानी रायपुर के साथ ही राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, तिल्दा के साथ ही गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) मिलाकर 25 ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई की थी. इस अभियान में आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के करीब सौ अफसर शामिल थे

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज