छत्तीसगढ़ में महंगाई ने तोड़े सारे रिकाड्र्स, बना सबसे महंगा राज्य

राजधानी से जनता तक । रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस  द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में राज्य में महंगाई की दर 8.8 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो देशभर में सबसे अधिक है।
यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है जब बीजेपी सरकार को सत्ता में एक साल पूरा होने वाला है।
महंगाई के मामले में टॉप पर छत्तीसगढ़
जानकारी के अनुसार, महंगाई दर के मामले में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है, जिसके बाद बिहार 7.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ओडिशा में महंगाई की दर 7.5 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 7.4 प्रतिशत और मध्य प्रदेश 7 प्रतिशत है, जिसके चलते ये देश के टॉप 5 महंगे राज्य की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली 4 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 4.6 प्रतिशत और महाराष्ट्र 5.4 प्रतिशत जैसे राज्यों में महंगाई दर इन राज्यों की तुलना में कम दर्ज की गई।
रिटेल बाज़ार में बढ़ी महंगाई
देशभर में रिटेल बाज़ार भी बढ़ी है, जो अक्टूबर में 6.2 प्रतिशत रही। बता दें यह पिछले 14 महीनों का सबसे ज्यादा रहा है। सितंबर में यह दर 5.49 प्रतिशत और अगस्त में 3.65 प्रतिशत थी।इस बीच एक्सपट्र्स का कहना है कि सब्जियों, अनाज, तेल और फलों की कीमतों में बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण है। इस बढ़ती महंगाई के चलते फिलहाल आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बेहद कम है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
महंगाई के आंकड़ों के बाद विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक और मुद्दा मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज़ कस्ते हुए कहा कहा, जनता ने मांगा गारंटी का जवाब, तो परोस दी शराब। कथित सुशासन का जिक्र करते हुए ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे दी। कांग्रेस ने इशारा दिया है कि वह महंगाई के इस मुद्दे पर जनता के बीच जाकर बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
महंगाई के इस मुद्दे ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। बीजेपी सरकार जहां खुद को जनता के हितैषी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की नाकामी बता रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में महंगाई का यह मुद्दा राजनीतिक समीकरणों को कितना प्रभावित करता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज