छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण, यह बच्चों के भविष्य के लिए सराहनीय कदम- खूबलाल ध्रुव

राजधानी से जनता तक|छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) को लेकर उठाए गए निर्णय की भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने सराहना की है। उन्होंने इसे राज्य के बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक और दूरदर्शी कदम बताया। ध्रुव ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश के कई ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की भारी कमी रही है, जिससे वहाँ के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते थे। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से अब शिक्षकों का न्यायसंगत और प्रभावी वितरण संभव होगा, जिससे हर स्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और छात्रों का भविष्य संवर सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम है। जब बच्चों को समय पर शिक्षक, उचित मार्गदर्शन और एक प्रेरक वातावरण मिलेगा, तभी वे आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बन सकेंगे। खूबलाल ध्रुव ने सरकार की इस पहल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे राज्य में शिक्षा की असमानता कम होगी। उन्होंने शिक्षक संगठनों से इस नीति में सकारात्मक सहयोग करने की अपील की और आशा जताई कि निष्पक्षता से इसका क्रियान्वयन होगा। अंत में खूबलाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर विशेष रूप से आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ेगा। यह योजना केवल शिक्षकों का पुनर्विन्यास नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज