छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव किसान मेला सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में हुवा सम्पन्न

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/ चांदो, बलरामपुर

कुसमी / बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा के कुसमी कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के प्रांगण में,कृषि मंडी के द्वारा किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमे सामरी विधानसभा की लाडली विधायक उदेश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में गुरुवार को संपन्न हुआ। सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तत्पश्चात मुख्य अतिथि सामरी विधानसभा की लाडली विधायक उद्धेश्वरी पैकरा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, साथ ही उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों का बारी बारी से पुष्प माला से स्वागत किया गया, आज के इस रजत महोत्सव कार्यक्रम में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा प्रगतिशील किसानों को श्रीफल साल नारियल भेंट कर सम्मान किया गया , जिसमें 2 किसान कृषि विभाग से, 2 किसान उद्यानिकी विभाग से एवं दो किसान पशु चिकित्सालय के किसानो का सम्मान किया गया |

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा पिछले 25 वर्ष की तुलना करते हुए आज वर्तमान समय 2025 वर्ष के स्वर्णिम सफर की उपलब्धि के बारे में विस्तृत रूप में उपस्थित किसानों को बताते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती गृहस्थी करते हुए छ.ग शासन की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए उससे लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की बात कही गई|

आज के इस रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर कृषि मंडी समिति कुसमी के प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज,जनपद अध्यक्ष कुसमी बसंती भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, भाजपा नेता जन्मजय सिंह ,उमेश्वर ओझा, केदार गुप्ता , मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, कंजिया सरपंच पार्वती सिंह, सेमरा सरपंच बिलासो बाई , सहित वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुसमी रिझन एक्का , समस्त आर ,ई, ओ , कृषि विभाग कुसमी उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ पशु चिकित्सालय विभाग कुसमी के अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित होकर आज के इस 2025 किसान रजत महोत्सव मेला को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज